434 views
in Religious by

मंगलवार है बजरंग बलि का दिन। इस दिन भक्त इन उपायों से बजरंग बलि की कृपा पा सकते हैं। बजरंग बलि को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा उपाय है हनुमान चालीसा। कहा जाता है कि रात को हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी व्यक्ति के कई दोष दूर होते हैं। इससे शनि के साढ़े साति में हो रहे कई नकारात्मक प्रभावों से भी छुटकारा मिलता है। पढ़ें

1. यही नहीं हनुमान चालीसा का पाठ सुबह नहा धोकर मंगलवार या शनिवार के दिन किया जाता है। हनुमान चालीसा का पाठ बेहद प्रभावशाली है। इसके पाठ से अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि तो आती ही है साथ ही कई नकारात्मक चीजों का भी प्रभाव कम होता है।

2. हनुमान चालीसा का पाठ करने का सबसे उत्तम समय है सुबह औ रात के समय। ज्योतिषियों की मानें तो रात को आठ बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि के साढ़े साती में भी राहत मिलती है। कहा जाता है कि बजरंग बलि की पूजा करने से शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है। यह भी कहा जाता है कि शनि भगवान हनुमान के भक्तों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते।  

3. सभी से जानें अनजाने पाप होते रहते हैं। कहा जाता है कि अगर रात को आठ बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए और तो हनुमान जी सभी पापों का नाश कर देते हैं।

4. जब भी घर में पैसों की तंगी हो तो बजरंग बलि का ध्यान करके हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

Please log in or register to answer this question.

Welcome to, Dadima Ke Gharelu Nuskhe where you can ask questions and receive answers from Experts & other members of the community.
...